फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1687 ने दी विश्वविद्यालय परीक्षा

Sat, 14 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में एमकॉम प्रथम वर्ष के 371 परीक्षार्थियों ने व दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष 438 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जेएमबी इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ. तृप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षाकेंद्र में शनिवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में बीए प्रथम के 213 परीक्षार्थी, दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के 213 व तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के 299 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। इधर रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में एककॉम प्रथम वर्ष के 57 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के 96 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यहां भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें