फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग हर हाल में करें भगवान की भक्ति: शास्त्री

Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर  के जानकी रतन मंदिर में प्रवचन सुनते श्रद्धालु स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। कथा व्यास राकेश शास्त्री ने कहा कि सभी लोग हर हाल में भगवान की भक्ति करें। इसी में उनका कल्याण है।
विज्ञापन


जानकी रतन मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम के आखिरी दिन कथा व्यास ने कहा कि भगवान ने इंसान को इस दुनिया में केवल अपनी भक्ति करने के लिए भेजा है। इंसान दुनियादारी के चक्कर में फंसकर अपने मूल उद्देश्य से भटक जाता है। यहीं से उसका दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। कहा कि यदि इंसान का मन भगवान की भक्ति में न लगे तो उसे संतों की शरण में जाना चाहिए। संत भगवान के प्रतिबिंब होते हैं। आयोजक अरुण कुमार अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें