फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समाज और राष्ट्रहित में सभी करें मतदान

विज्ञापन
अ​खिल भारतीय विधाथीZ परिषद की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी । स्रोत - पदा​धिकारी
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शत प्रतिशत मतदान को लेकर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि सारे देश की तरह पीलीभीत जिले में भी मतदाता जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड एवं नगर स्तरीय मतदाता जागरण अभियान समिति का गठन किया गया है। इसमें लोगों को जाति, धर्म व संप्रदाय से प्रभावित न होकर समाज हित एवं राज्य हित में वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में मरौरी नगर अध्यक्ष अरविंद वर्मा, प्रेम मौर्य, जतिन भारती, अरुण पांडेय, आयुष मिश्रा, आलोक सक्सेना, राहुल मिश्रा, अरुण सूर्यवंशी, अरुण पाल, शुभम भारती, रचित, अर्पित तथा प्रमोद राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें