बीसलपुर के गांव सफोरा के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि । स्रोत - आयोजक
बीसलपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाल ने कहा कि हम सब को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
शुक्रवार को गांव सफौरा में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के त्याग और बलिदान के कारण ही उन्हें लोकमाता का दर्जा दिया गया। हम सब को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। समारोह में सुरेंद्र पाल, शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाल, महेंद्र पाल, रामरक्षपाल, प्यारेलाल पाल, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे। संवाद