बीसलपुर। हरिद्वार से आई विदुषी अनुरक्ती बाई ने कहा कि सभी लोग अपने भीतर परोपकार की भावना रखें।
अनुरक्ति बाई ने रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में राधा रमण पब्लिक स्कूल में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। कहा कि परोपकार की भावना रखने वाला व्यक्ति यश का भागीदार होता है। ऐसे लोगों को कभी पछताना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए। इसी में कल्याण है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। व्यवस्था में जिला प्रधान पुत्तूलाल गंगवार, रश्मि गंगवार, जिला सचिव चंद्रपाल वर्मा, शाखा प्रधान चंद्रपाल, शाखा सचिव कुंदनलाल, गयाप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, भजनलाल, रामस्वरूप सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। प्रवचन से पहले साधना कार्यक्रम हुआ। संवाद