पीलीभीत। रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और यांत्रिक (ईएनएचएम) के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के दौरान मण्डल के लोको शेड, ट्रेन सेट, स्टेशनों, यार्ड पर रेल स्क्रैप-जैसे पुराने उपकरण, कोच के बेकार पुर्जे, लोहे के टुकड़े और धातु स्क्रैप को पृथक कर अलग किया गया। रेल कर्मियों को स्वच्छता के साथ निराकृत सामग्री से उपयोगी वस्तुओं को प्रथककर कर पुनः उपयोग में लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। संवाद