फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार मिमी बारिश भी नहीं दिला सकी उमस भरी गर्मी से राहत

Thu, 03 Aug 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बुधवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार की सुबह छह बजे से करीब नौ बजे तक चार मिमी बारिश हुई। इससे कुछ समय तक लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होने के बाद तेज धूप निकली तो बेतहाशा गर्मी और उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने पांच अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बादल मंगलवार रात से ही घिरने लगे थे। लग रहा था कि किसी भी समय तेज बारिश हो सकती है, लेकिन बुधवार सुबह छह बजे से बारिश शुरू हुई। करीब नौ बजे तक चार मिमी बारिश हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अब एक-दो दिन गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन बारिश बंद होने के बाद निकली तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि पांच अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को बारिश तेज नहीं हुई, लेकिन आगामी दिनों में झमाझम बारिश का का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें