फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो वर्ष बाद भी नहीं बन पाया नाला, दुकानदारों को दिक्कत

विज्ञापन
बीसलपुर बारह पत्थर चौराहे के पास नही बना नाला।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने बारह पत्थर चौराहे के पास सड़क के पूर्व दिशा में नाला नहीं बनवाया है। इसकी वजह से दुकानदारों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने बारह पत्थर चौराहे के पास पूर्व की दिशा में करीब दो वर्ष पूर्व नाला खोदवाकर तो डलवा दिया था, लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया। नाला न बना होने से जल का निकास भी सही ढंग से नही हो पा रहा और उधर के दुकानदारों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है।
नाला न बना होने से इन दुकानों पर ग्राहक भी न के बराबर पहुंचते हैं। इस बीच संंबंधित दुकानदारों ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर कई बार संपर्क साधकर नाला बनवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे समस्या बरकरार है। संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते नाला कब तक बना पाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

नाला न बना होने के कारण इस इलाके की खूबसूरती पर भी ग्रहण लग गया है। नाला खोदे जाते समय अधिकारियों ने बहुत जल्द नाला बनवाने की बात कही थी, पर अधिकारी खोदवाने के बाद नाला बनवाना भूल गए। इसका खामियाजा संबंधित दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों से नाला बनवाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें