फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ढाई माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी संपर्क मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बुहिता के पास माला नदी के पुल का क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। संवाद 
विज्ञापन
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव बुहिता के पास माला नदी के पुल का संपर्क मार्ग ढाई माह पूर्व से टूटा पड़ा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। रात में दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


नौ जुलाई को आई बाढ़ में माला नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। बाढ़ का पानी गांव बुहिता के पास स्थित माला नदी का पुल पर भी आ गया था। पानी की वजह से पुल का संपर्क मार्ग दो मीटर की लंबाई में क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। बाढ़ खत्म होने के बाद अधिकारियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका। जिसके चलते यातायात प्रभावित है।
रात में गुजरने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार ने बताया कि पुल के संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें