फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समय सीमा निकलने के बाद भी लोनिवि ने नहीं सौंपी अंतिम रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे की अंतिम जांच रिपोर्ट 25 दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग ने एसएएलओ को नहीं भेजी है। जबकि इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के लिए हुए भूमि अधिग्रहण में घपलेबाजी सामने आई थी। इसके बाद बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे में भी घपलेबाजी की शिकायत की गई। जब फाइलों को जांचा गया तो कुछ नाम दोनों में एक तरह के पाए गए। इसके बाद मंडलायुक्त के निर्देश पर बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे में मुआवजे के लिए हुए सर्वे की जांच करने टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान कुछ ढांचे ऐसे स्थानों पर पाए गए जहां पर जाने के लिए रास्ता ही नहीं था। ऐसे में जांच करने गई टीम हैरान रह गई कि इन ढांचों का निर्माण किस उद्देश्य से किया गया। इसके बाद टीम ने कुछ ढांचों का तो सर्वे कर लिया लेकिन कुछ तक पहुंचने में समस्या होने के कारण टीम जांच नहीं कर पाई।
विज्ञापन

ऐसे में बरेली के एसएएलओ को टीम ने लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट न आने के बावजूद अंतरिम जांच रिपोर्ट भेज दी। इस पर एसएएलओ पीलीभीत ने लोनिवि से 10 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस बात को बीते हुए करीब 25 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है।


लोक निर्माण विभाग से अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। टीम को अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। अधिशासी अभियंता से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

- विजय वर्धन तोमर, एसएएलओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें