फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सवा छह साल बाद भी पीलीभीत-मैलानी के बीच नहीं चल पाईं नियमित ट्रेनें

विज्ञापन
पूरनपुर का रेलवे स्टेशन।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सवा छह साल बाद भी पीलीभीत और मैलानी के बीच नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। दो समर स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में एक-एक दिन चलाई जा रहीं हैं। इनका क्षेत्र के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को दूसरे शहरों के लिए आवागमन में असुविधा के साथ आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमान परिवर्तन को लेकर पीलीभीत-मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन 31 मई 2016 को बंद किया गया था। तब लोगों को लग रहा था कि एक दो साल में अमान परिवर्तन के बाद ट्रेनों की अच्छी सुविधा मिलने लगेगी। दूरदराज के बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें मिलने लगेंगी, लेकिन दूरदराज तो दूर लोगों को पीलीभीत-मैलानी के बीच अब तक नियमित ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पाई।
आज भी आसपास के गांवों से खरीदारी करने के लिए और बाहर से आने वाले बड़े व्यापारियों को यहां आने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। यही नहीं व्यापारियों को दूसरे शहरों से माल लाने के लिए भी अधिक भाड़ा देना पड़ता है। ऐसे में उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय नेताओं की उदासीनता और अफसरों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र केे व्यापारी और अन्य लोग झेल रहे है। नया सांसद मिलने के बाद अब लोगों में कुछ उम्मीद जागी है। पत्र भेजे हैं पर इस दिशा में अभी कुछ होता नहीं दिख रहा।
- हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता


नियमित ट्रेनें जल्द चलेंगी। समस्या को लेकर वे भी कई बार अफसरों से मिले है। सांसद / मंत्री जितिन प्रसाद की रेल मंत्री से बात हुई है। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

- बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन।संवाद

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें