पूरनपुर। दरवाजे पर ऑटो खड़ा करने को लेकर सेहरामऊ उत्तरी के गांव मुरादपुर माती निवासी दिनेश के घर में घुसकर उनकी पत्नी सुनीता की पिटाई की गई। शोर-शराबा पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुनीता ने बताया कि उनका ऑटो घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। गांव निवासी सुलेमान ने ऑटो हटाने को कहा। इसमें कुछ देर होने पर सुलेमान ने अपने रिश्तेदार लाल मोहम्मद व शब्बीर के साथ घर में घुसकर पिटाई कर दी