फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर होमगार्ड और उसके परिजनों को लाठियों से पीटा

Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर होमगार्ड और उसके परिजनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें होमगार्ड घायल हो गया। शोर मचाने पर एकत्र हुए पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी मुकेश चंद जोशी होमगार्ड है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे बच्चों के विवाद को लेकर गांव का विशाल अपने पिता अमरनाथ के अलावा जगपाल गिरी व रमेश गिरि के साथ घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर होमगार्ड के अलावा उसके पुत्र और पत्नी को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। इसमें होमगार्ड के सिर में काफी चोट आई है। पड़ोस के लोगों ने होमगार्ड और उसके परिवार को बचाया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें