पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मानते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बात से ससुराल के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 22 जून 2024 को वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के कई लोग घर के कमरे में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। ममेरे देवर पर कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया है। मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद