बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम चार लोगों ने एक विवाहिता से घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे और उसके पति को पीटा।
विवाहिता की ओर से पुलिस में दी गई तहरीर में कहा गया है कि चार दबंगों ने शुक्रवार की शाम उनके घर में घुसकर उनसे छेड़खानी की। उस समय उनके पति घर में मौजूद नहीं थे। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की। इसी बीच पति आ गए। विवाहिता के पति ने जब दबंगों से घर में घुसने का कारण पूछा तो वे गाली देने लगे।
गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने उनके पति को भी पीटा। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि हल्का दरोगा उमाशंकर को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने या न दर्ज करने का फैसला लिया जाएगा। संवाद