अंग्रेजी के पेपर में अंग्रेजी के नौ प्रवक्ता ड्यूटी करते मिले
एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर पांच कक्ष निरीक्षक बिना आईकार्ड के ड्यूटी करते पकड़े गए। इसके अलावा अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की परीक्षा में दोनों परीक्षा केंद्रों पर छह अंग्रेजी प्रवक्ता परीक्षा ड्यूटी करते पाए गए। गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि शेरपुरकलां के किश्वरजहां स्कूल में एक परीक्षक को बगैर आई कार्ड के ड्यूटी करते पाया गया। जबकि तीन अंग्रेजी के प्रवक्ता अंग्रेजी के पेपर में परीक्षा ड्यूटी करते पाए गए। नगर के गुरुनानक इंटर कालेज में अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में छह अंग्रेजी के शिक्षक परीक्षा ड्यूटी करते मिले। इसमें से चार के पास आईकार्ड तक नहीं था। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी पर कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।