पूरनपुर। फाॅल्ट ठीक करने गांव रानीगंज गए ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारी को पीट दिया गया। संविदा कर्मचारी ने घटना की जानकारी अपने यूनियन के नेताओं को दी। यूनियन नेता शमशाद के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कुछ देर बाद कोतवाली पहुंचे आरोपी ने गलती मानकर दोबारा गलती न होने की बात की। यूनियन नेता शमशाद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद