फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उद्यान विभाग में कर्मचारियों ने कार्यालय पर ठोका ताला

विज्ञापन
उघान विभाग कार्यालय में जांच करते तहसीलदार । स्रोत - एसडीएम
विज्ञापन
पीलीभीत। उद्यान विभाग में सहायक उद्यान निरीक्षक और प्रभारी उद्यान अधिकारी के बीच विवाद थम नहीं रहा। बुधवार को कुछ कर्मियों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया। इससे काम प्रभावित होने लगा। डीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान कर्मियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी बालीशरण चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलकर कार्यालय के कुछ लोगों की ओर से तालाबंदी करने की शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि सहायक उद्यान निरीक्षक रामेश्वर दयाल राजकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने मार्कंडेय सिंह, कनिष्ठ लिपिक हरेंद्र कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर आसिफ, छेदा लाल और प्रधान चौधरी को बुलाकर कार्यालय बंद कर दिया। इससे राजकीय कार्य बाधित होने लगा। जिलाधिकारी को उद्यान अधिकारी ने बताया 29 अप्रैल को राजकीय पाैधशाला बीसलपुर का निरीक्षण किया गया था। वहां पर अनेक अनियमितताएं सामने आईं थी।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। इसी को लेकर सहायक उद्यान निरीक्षक की ओर से बृहस्पतिवार को कार्यालय को बंद कर दिया गया। शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम की ओर से तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच के लिए कहा गया।
तहसीलदार ने कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद सहायक उद्यान निरीक्षक सहित स्टाफ कर्मचारियों को अलग-अलग बुलाकर जानकारी ली। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करने के बाद तहसीलदार वहां से वापस आ गए। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
इधर प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी बालीशरण चौधरी का कहना है कि सहायक उद्यान निरीक्षक की ओर से अवैधानिक ढंग से राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया गया है। आरोप है कि अन्य स्टाफ के कर्मचारियों को भी अपने पक्ष में कर काम नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें