फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग के बाद पीटीआर में भी कर्मचारियों को किया गया सतर्क

विज्ञापन
वन कर्मियो की बैठक लेते फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ।
विज्ञापन
पीलीभीत। हाल ही में उत्तराखंड के जंगल में आग लगने की घटना हुई थी। इसको लेकर पीटीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चौकन्ना कर दिया गया है। फील्ड डायरेक्टर ने शुक्रवार को बैठक कर बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हल्की सी चिंगारी से आग विकराल रूप ले लेती है। इससे काफी हानि होती है। उत्तराखंड की तरह आग की घटना यहां पर न हो, इसके लिए शुक्रवार को फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने डिवीजन कार्यालय में रेंजर और अन्य स्टाफ के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जंगल किनारे खेतों में नरई जलाने से किसानों को रोका जाए। यदि खेत से आग जंगल में आती है तो वन्यजीवों को काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही कहा कि माचिस लेकर किसी भी दशा में जंगल के अंदर किसी को न जाने दें।
विज्ञापन

खुद भी इससे बचे और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने इसको लेकर सभी से सतर्क रहने के लिए कहा। डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें