फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकायती पत्र देने पहुंचे फरियादी को कर्मचारियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। एसडीएम को शिकायती पत्र देने पहुंचे फरियादी से तहसील कर्मियों ने मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गजरौला फार्म निवासी कुमार इक्ष्वाकु सिंह ने बताया कि उनके खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ गांव फरदिया निवासी फुरकान ने काट लिए थे। घटना का शिकायती पत्र लेकर एसडीएम कार्यालय गया था। एसडीएम की गैर मौजूदगी में प्रार्थना पत्र उनके पेशकार को दिया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र की रिसीविंग को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान अन्य तहसील कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट की। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाना अमरिया में दी है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें