पीलीभीत। शहर में संचालित मीनार बार के कर्मचारी को बीयर की बोतल टूटने पर मैनेजर व अन्य कर्मचारियों द्वारा पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मिथलेश शर्मा ने पुलिस को गई दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आशू शर्मा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतरी चौराहे के निकट संचालित मीनार बार में नौकरी करता है। आरोप है कि 22 सितंबर को बार में उसके पुत्र से धोखे से एक बीयर की बोतल जमीन पर गिरकर टूट गई।
जिस पर वहां के मैनेजर मोहल्ला नई बस्ती निवासी संतोष गुप्ता ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसके ड्राइवर शिवम व रोहित ने भी उसे पीटा। जानकारी पर वह मीनार बार पहुंची तो मैनेजर ने उनसे भी अभद्रता कर फोन तोड़ दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।