पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग।स्रोत: महाविद्यालय
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जलीय जीव जंतु के प्रति जागरूक करने को जलज परियोजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में गंगा और उसकी सहायक नदियों, भारतीय वन्य जीव संस्थान के उदेश्यों, जीवों की सुरक्षा, जल प्रदूषण को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में परियोजना सहायक चंद्रवंशी, सहायक समन्वयक स्वाति सिंह ने गंगा और उसकी सहायक नदियों की जानकारी दी। भारतीय वन्य जीव संरक्षण संस्थान के उदेश्यों, वन्य जीवों की सुरक्षा, जल प्रदूषण को कम करने को लेकर जागरूक किया गया।
कहा कि एकल प्लास्टिक के उपयोग को कम करना होगा। नदियों को साफ रखना होगा। नदियों की सुरक्षा से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। राष्ट्रीय मिशन का उद्देश्य जल प्रदूषण को कम करने के साथ ही गंगा एवं उसकी सहयोगी नदियों का संरक्षण, कायाकल्प है।
इसके अलावा भारतीय वन्यजीव संस्थान की गंगा नदी के बेसिन में जलीय जीवों के संरक्षण एवं पारिस्थितिकीय सेवाओं के रखरखाव के लिए नियोजन एवं प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नदी के निकट रह रहे लोगों के लिए आजीविका के विकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि नदियों का संरक्षण सबका कर्तव्य है। नदियां जीवनदायिनी हैं। कार्यक्रम में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, शाहिद खान आदि शामिल रहे।