फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में बुधवार को शिक्षक संकुल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सद्भावना कुमारी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिए जाने, वैदिक शिक्षा की वर्तमान समय में प्रासंगिकता, सरकार द्वारा विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सामग्री तथा भौतिक संसाधनों पर प्रकाश डाला।
डायट प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक का जीवन एक दीपक के समान होता है जो अपने प्रकाश से समाज में रोशनी फैलाता है। उन्होंने शिक्षकों को अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। समीक्षा बैठक के एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर एआरपी बेचेलाल, वीरपाल, सुरेश गंगवार, ज्ञान प्रकाश, प्रवीण शुक्ला, देवेंद्र पाल और खेमपाल की ओर से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता अमित कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि समीक्षा बैठक में निकले गुणवत्तापूर्ण विचारों को कक्षाओं में पहुंचाना शिक्षक संकुल का प्रमुख दायित्व है। बैठक का संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में डायट प्रवक्ता पुलकित शर्मा, सुनीता बिष्ट, आशा सुमन, मंजूलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें