फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ से बचाव के लिए बनने लगा तटबंध

Sat, 06 Jul 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप शारदा नदी किनारे लगाए जा रहे मिटृी भरे कटृे।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है, हालांकि जलस्तर फिर से बढ़ने की आशंका पर बाढ़ खंड की ओर से शुक्रवार से जियो बैग जिस स्थान से लगाए गए उसके समीप मिट्टी भरे कट्टे का बांध बनाना शुरू कर दिया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने पर आबादी प्रभावित न हो पाए इसके लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले पांच-छह वर्षों से नदी गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह की ओर तबाही मचा रही है। बाढ़ से बचाव को गांव चंदिया हजारा के समीप बाढ़ खंड की ओर से 15 सौ मीटर दूरी में जियो बैग लगाए गए। इसके अलावा नदी में चेनेलाइजेशन का काम चल रहा है। इसके लिए नदी किनारे जियो ट्यूब लगाए गए है।
दो दिन पहले जलस्तर बढ़ने पर जियो ट्यूब के धंसने के साथ जियो बैग के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया था। नदी का पानी आबादी की ओर बहने बहने के साथ खेतों में जलभराव हो गया था। गनीमत रही कि कुछ घंटे बाद ही नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया। इसके बाद शुक्रवार को जिस स्थान से जियो बैग लगाने शुरू हुए उस स्थान पर मिट्टी भरे कट्टे का बांध बनाना शुरू कर दिया गया। गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि जहां जियो बैग लगाए गए हैं उसके दूसरे छोर भी मिट्टी से भरे कट्टे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें