फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कस्तूरबा स्कूल में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की योग्यता परखी

Wed, 05 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फोटो 1- पेपर देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के शैक्षिक स्तर की परख के लिए बुधवार को हिंदी और गणित विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार बालिका शिक्षा पर खासा जोर दे रही है। इसमें सुधार के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे है। इसे लेकर निदेशक की ओर से इस बार आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया जाए। इसके लिए गणित और हिंदी का पेपर कराया जाए।
आदेश के तहत जिले के सभी नौ बा स्कूलों में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की बुधवार को परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर छात्राओं के शैक्षिक स्तर का परखा गया। प्रवेश के बाद अब छात्राओं की उस विषय में पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा जिसमें वह कमजोर हैं।
विज्ञापन

00
यह है मकसद
अमूमन देखा गया है कि कक्षा में प्रवेश के बाद अन्य छात्राओं के साथ ही उनको पढ़ाया जाता है। ऐसे में जिसमें चह कमजोर है उसकी तैयारी नहीं हो पाती है। इस बार इसी कारण ऐसा कराया गया। अब यदि छात्रा गणित में भाग नहीं लगाना जानती तो पहले उसे अलग से भाग करना सिखाया जाएगा। इसी तरह से जिसे गुणा नहीं आती है, उसे गुणा करने की विधि बताई जाएगी। इसके बाद सभी के साथ पूरा कोर्स पढ़ाया जाएगा।
00
शैक्षिक स्तर के आकलन के लिए सात सात मिनट के पेपर करवाए गए थे। इसमें जिस छात्रा की जैसी स्थित पाई जाएगी, उसे उसी आधार पर शिक्षा दी जाएगी। - मनीष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें