फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फिर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में लौटे हाथी, छह किसानों के खेतों में घुसकर खाया गन्ना

विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोविंदपुर में हा​थियों ने खराब की गन्ना की फसल।स्रोत:किसान
विज्ञापन
पूरनपुर। खुटार रेंज के गांव हंसपुर जाने के बाद हाथी फिर सोमवार रात को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में वापस आ गए। हाथियों ने सोमवार रात को गांव गोविंदपुर के छह किसानों के खेतों में घुसकर गन्ने की फसल खाई और खराब की। किसानों ने पटाखे दागकर, शोर-शराबा कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन



सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौजूद तीन हाथी खेतों में घुसकर फसलें खा रहे और खराब कर रहे है। सोमवार की रात को हाथियों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर मेंं पहुंचकर लल्लूराम, श्रीराम, बिंद्रा प्रसाद, चंद्रदेव, मुद्रिका आदि के खेतों में घुसकर गन्ना खाया और फसल को कुचलकर खराब किया।
हाथियों के खेतों में आने की जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पटाखे दागकर और शोर-शराबा कर उन्हें फिर जंगल की ओर खदेड़ दिया। रेंजर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन किसानों के खेतों में घुसकर हाथियों ने फसलें खाई और खराब की है, उनको मुआवजा दिलाने के लिए फोटोग्राफ और जमीन के अभिलेख मांगे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें