फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों ने खेतों में घुसकर रौंदी फसलें, किसानों में रोष

विज्ञापन
गांव पिपरा में हा​थियों ने खराब की गन्ने की फसल। स्रोत:- ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। नेपाल से दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पहुंचे हाथियों ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात जंगल से निकलकर खेतों में फसलें खाईं और खराब भी कीं।
विज्ञापन

हाथियों ने गांव पिपरा के रामकिशन के खेत में घुसकर आधा एकड़ में लगा गन्ना, श्रीनगर के बहादुर के खेत में घुसकर एक एकड़ में लगा धान, गांव के महेश के खेत में घुसकर तीन बीघा में लगी धान की फसल खाई और कुचलकर खराब कर दी।
10 सितंबर की रात को नेपाल के हाथियों का झुंड दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पहुंचा था। हाथियों की चहलकदमी न रुकने से क्षेत्र के किसानों में रोष और दहशत है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। हाथियों की निगरानी के लिए टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें