फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों ने श्रीनगर और पिपरा के खेतों में बर्बाद किया गन्ना-धान

विज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरा में हा​थियों ने नष्ट की गन्ना की फसल।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। हाथियों के झुंड ने दूसरे दिन बुधवार रात गांव पिपरा निवासी रामकेशन के गन्ना और गांव श्रीनगर के बहादुर के धान के खेत में घुसकर धान, गन्ना की फसल खाई और खराब की। बृहस्पतिवार को खुटार रेंजर ने गांव पिपरा पहुंचकर ग्राम प्रधानों की बैठक में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार रात नेपाल के हाथियों का झुंड दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पहुंचा। हाथियों ने तीन गांव के किसानों के खेतों में घुसकर धान और गन्ना की फसल खाई और खराब की थी। दूसरे दिन बुधवार की रात झुंड से अलग हुए तीन हाथियों ने गांव पिपरा निवासी रामकिशन के गन्ना के खेत में घुसकर करीब दो बीघा में खड़ा गन्ना खाया और खराब किया। इसके अलावा गांव श्रीनगर निवासी बहादुर के धान के खेत में घुसकर धान की फसल खाई और खराब की। हाथियों के आने से क्षेत्र के किसान दहशत में है। भय के कारण शाम होते ही खेतों की रखवाली के लिए किसान भी नहीं पहुंच रहे हैं।
बृहस्पतिवार को खुटार क्षेत्र के रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने गांव पिपरा पहुंचकर ग्राम प्रधानों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने, शाम के बाद झुंड के रूप में लोगों को एकत्र कर शोर-शराबा करने, हाथी दिखने पर पटाखे दागने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का हाथी नुकसान कर रहे है। वे किसान फसलों के नुकसान के फोटोग्राफ और प्रार्थना पत्र समय पर दें। ताकि उनको नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें