फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों ने पांच किसानों की केले और गन्ने की फसल बर्बाद की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों में दहशत और रोष, वन विभाग निगरानी तक सीमित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। मैलानी जंगल से बृहस्पतिवार को निकले हाथियों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर और श्रीनगर गौटिया के खेतों में घुसकर पांच किसानों की गन्ने और केले की फसलों को खाया और खराब किया। हाथियों की आवाजाही न रुकने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
हाथी एक महीने पहले से जंगल से रात को निकलकर खेतों में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। 15 अक्तूबर की रात को जंगल से निकले हाथियों ने गांव चलतुआ निवासी और गांव के समीप खेत में फसल की रखवाली कर रहे गोपी को पटक कर मार डाला था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को हाथियों ने गांव श्रीनगर निवासी बिल्लू और खिल्लू के खेतों में घुसकर केले की फसल जबकि गांव श्रीनगर गौटिया निवासी लालजीत, प्रीतम, महेश के खेतों मेंं घुसकर गन्ना की फसल खाई और खराब की। किसानों को शुक्रवार सुबह खेतों में पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर हाथियों की निगरानी कर रही टीम के सदस्यों ने खेतों में पहुंंचकर खाई और खराब हुई फसल की जानकारी किसानों से ली। हाथियों की आवाजाही न रुकने से क्षेत्र के किसानों और अन्य लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें