माला नदी के पुल पर तेजी के साथ किया जा रहा काम, आगामी सप्ताह हो जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीलीभीत से माला रेलवे स्टेशन के बाद अब संडई तक विद्युतीकरण पूरा हो गया है। यहां पर माला नदी पर पुल के काम में देरी हो रही है। इसे भी जल्द पूरा किए जाने की बात कही जा रही है।
मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन करने के बाद अब पीलीभीत तक ट्रेनों के संचालन को लेकर तेज गति से काम किया जा रहा है। पीलीभीत से माला रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण काम पिछले सप्ताह पूरा हो गया था। अब संडई हाॅल्ट तक विद्युतीकरण भी हो गया। अब माला नदी पर बाकी बजे काम को पूरा किया जा रहा है।
यहां पर दो खंभाें पर काम चल रहा है। प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि बिजली का काम हो चुका है। पुल पर काम चल रहा है। इसे भी आगामी सप्ताह में पूरा करा दिया जाएगा। काम को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकतर काम पूरा हो जाने से जल्द सीआरएस की उम्मीद जताई जा रही है।