गजरौला। बिजली उपकेंद्र नचनी घाट से जुड़े लगभग 30 गांवों की सप्लाई आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। जेई गौरव सागर ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर जर्जर संभो तथा लाइन को बदलने का कार्य किया जाना है। इसीलिए नचनी घाट उपकेंद्र से जुड़े लगभग 30 गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। संवाद