पूरनपुर। पावर कॉरपोरेशन की ओर से मंगलवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने मोहल्ला गनेशगंज में परचून की दुकान और घर समेत पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ ली।
जेई जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर में कई जगह छापा मारा। टीम ने मोहल्ला गनेशगंज में एक परचून की दुकान, घर समेत पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। जेई ने बताया कि किराना की दुकान पर केबल में अलग से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। घरों में भी मीटर से पहले केबल में तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में शादाब, वसीम, सवीउल्ला, नईम खां, मोहम्मद सिद्दीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।