फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर छठे दिन भी ठप रही बिजली सप्लाई

Sun, 23 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर छठे दिन भी ठप रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन
 रेलवे जंक्शन का मीटरगेज प्लेटफार्म यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। प्लेटफार्म पर छठे दिन भी बिजली सप्लाई ठप रहने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं प्लेटफार्म का शेड हटने से यात्रियों को चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्यों को लेकर सभी छोटी लाइन (मीटरगेज) की ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर चार से किया जा रहा है। वर्तमान में मैलानी व शाहजहांपुर रूट के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ब्राडगेज कन्वर्जन के तहत प्लेटफार्म चार को प्लेटफार्म दो में परिवर्तित कर इसका निर्माण किया जा रहा है। इधर प्लेटफार्म शिफ्टिंग को लेकर करीब तीन दिन पूर्व प्लेटफार्म के ऊपर पड़े सीमेंटेड शेड को हटा दिया गया। काम कर रहे मजदूरों ने सीमेेंटेड चादरों को हटाने के बाद बेतरतीब ढंग से प्लेटफार्म पर फैला दिया। इससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस प्लेटफार्म की बिजली सप्लाई भी छह दिन पूर्व बंद कर दी गई। तबसे लेकर आज तक यहां बिजली सप्लाई ठप है। शाम होते ही अंधेरा होने के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ जाती है। कई यात्री प्लेटफार्म पर खोदे गए गड्ढों में गिरकर चोटहिल हो चुके हैं।  प्लेटफार्म शेड हटने से ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ही चिलचिलाती धूप मेें खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा हैं। इधर प्लेटफार्म पर चल रहा काम भी कुछ दिनों से ठप है। इसको लेकर रेलयात्रियों में खासा रोष है। इधर स्थानीय रेल अधिकारी ब्राडगेज कार्य होने का हवाला देते हुए अव्यवस्थाएं होने की बात कह रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि जल्द ही व्यवस्थाएं दुुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें