फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांचवें दिन शुरू हुई विद्युत आपूर्ति, मिली राहत

Sun, 14 Jul 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पांच दिन बाद शनिवार को नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बिजली गुल है। बिजली निगम के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार सुबह तक विद्युत आपूर्ति चालू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौ जुलाई को देर शाम नगरीय विद्युत उपकेंद्र और गांव गोवल के 132 केवीए विद्युत केंद्र में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लगातार चार दिनों तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग बेहाल हो गए। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे थे मगर, उपकेंद्र में पानी भरा होने की वजह से कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
आसपास भरा पानी निकलने के बाद नगरीय विद्युत उपकेंद्र परिसर में भरा बाढ़ का पानी पंपिंग सेट के जरिए बाहर निकाला गया। इसके बाद खराब हुई मशीनों को ठीक करने का काम शुरू किया गया। घंटों की कवायद के बाद नगर क्षेत्र की आपूर्ति शुरू हुई। बिजली आने से लोगों को राहत मिली। बिजली के सहारे चलने वाले लघु उद्योग भी शुरू हो गए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि कि बीसलपुर नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चालू हो गई है। कर्मचारी फॉल्ट की मरम्मत में लगे हुए हैं। रविवार सुबह तक सभी जगह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें