फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली : आपूर्ति नहीं पूरी, बिल आ रहे भरपूर

Mon, 26 Jun 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्रामीण पिछले लगभग छह महीने से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ऊपर बिजली के बिल हर बार बढ़कर आते हैं। एसडीओ और जेई से शिकायत की जाती है तो उनकी सुनवाई नहीं होती। रविवार को ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका आरोप है कि अगर समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा में चौकी के पास से जाने वाले मार्ग के पास लगभग 300 से 400 परिवार लंबे समय से बिजली संबंधी समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि उनके इलाके में महज छह से सात घंटा ही आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं, बिजली आने पर वोल्टेज इतने लो आ रहे हैं कि उनसे उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश फूट गया।
उन्होंने प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यहीं नहीं, ग्रामीणों का आरोप था कि जब भी एसडीओ और जेई से मामले की शिकायत करते हैं तो वह इस ओर ध्यान नहीं देते है। इससे उनकी समस्या का समाधान ही नहीं हो पाता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई स्थायी समाधान नहीं किया तो वह लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला, आसमां, रामबेटी, मशीना, तब्बसुम, फिरोजा, जरीना, शाईन, रूखसार, गुड्डू, शकील, नईम खां, सत्यपाल, शरीफ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
हर माह बिल जमा करते हैं, उसके बाद भी बिल में हमेशा बढ़कर ही आता है। जबकि बिजली की कटौती कई घंटों तक करते है। - गुड्डू
बिल तो आता है, लेकिन आपूर्ति के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। अधिकारियों से बात करो तो सही जवाब तक नहीं देते है। - नन्हें लाल
बिल जमा नहीं करें तो कर्मचारी कनेक्शन काटने आ जाते हैं। बिजली की 24 घंटा कटौती होती है, यह विभाग को नही दिखाई देता है। -रेहान
वोल्टेज की समस्या पुरानी है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को भी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। -इम्तियाज अहमद
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं, लेकिन बिजली न मिलने पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां पर वोल्टेज की समस्या जटिल है। - कृष्ण पाल सिंह
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। अगर इस तरह की वहां पर कोई दिक्कत आ रही है, तो मामले की जांच कराई जाएगी और जल्द बिजली व्यवस्था को सही कराया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन, पीलीभीत।

ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

ब्लॉक ललौरीखेड़ा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें