पीलीभीत। ऊर्जा निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के चलते शहर के साहूकारा मोहल्ले में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में भी कटौती का सिलसिला जारी रहा।
पिछले सप्ताह भीषण गर्मी होने के बाद शहर में जमकर बिजली कटौती की गई। इसके चलते व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक्सईएन को साथ में लेकर शहर में घुमाया और बिजली की कटौती की प्रमुख दिक्कतों से रूबरू कराया।
जिसके बाद से शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बंच केबल डाले जाने का कार्य शुरू हुआ। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला साहूकारा में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कटौती की गई। इसके अलावा अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, अवध कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी, अशरफ खां, खकरा आदि में भी फाॅल्ट की वजह से शटडाउन लिया गया। इसके चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।