फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
बिजली सप्लाई को ठीक करने में जुटे कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश से शहर की विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई। जगह-जगह गड़बड़ी होने से शहर के अधिकांश मोहल्लों में करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही। विद्युत विभाग की कई टीमें फॉल्ट सही करने में जुटी रहीं। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। हालांकि कई मोहल्लों में देर शाम तक बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिला मुख्यालय को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन शहर में जर्जर तारों की वजह से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। हल्की सी आंधी-बारिश होते ही बत्ती गुल हो जाती है। सोमवार रात बारिश शुरू होने के बाद रात करीब दो बजे बिजली चली गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आई। तेज बरसात व हवा के कारण कहीं तार टूटे तो कहीं ट्रांसफार्मर में पानी भरने से आपूर्ति ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद सुबह करीब नौ बजे विद्युत विभाग के अफसरों ने टीम भेजकर फॉल्ट सही करवाए।
इस दौरान छतरी चौराहा, नकटादाना, दुधिया मंदिर समेत अन्य फीडर की सप्लाई को बंद कर दिया गया। बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। घरों में पेयजल की व्यवस्था चरमरा गई। अन्य जरूरी कार्य के लिए लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट को सही करने के बाद आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। हालांकि इसके बाद भी दिन भर बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बारिश से फॉल्ट की समस्या बढ़ी थी। इससे नकटदाना, खकरा, दूधिया मंदिया फीडर की सप्लाई बंद की गई थी।
00
इन इलाकों में गुल रही बिजली
आवास विकास कॉलोनी, दुधिया मंदिर, मोहल्ला अवधनगर, खकरा, छोटी मार्केट, चौक बाजार, एकता नगर, मोहल्ला वासिल, मद्दे की पुलिया, मोहल्ला अशरफजान, मोहल्ला निरंजनकुंज, अशोक कॉलोनी। इसके अलावा मोहल्ला गोपाल सिंह, इनायतगंज में भी करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही।
--
पूरनपुर में भी बिजली ने रुलाया
पूरनपुर। सोमवार रात को शुरू हुई बारिश से नगर सहित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। नगर में कुछ स्थानों पर हुए फॉल्ट को ठीक कर संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई, मगर शेरपुरकलां और कुर्रैया विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन में फॉल्ट से सोमवार रात करीब दो बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। झमाझम बारिश को लेकर रात को फॉल्ट सही नहीं किया जा सका। मंगलवार दोपहर को फॉल्ट सही कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कन्नौजिया ने बताया कि छिटपुट फॉल्ट से कुछ स्थानों की बिजली सप्लाई ठप हुई थी। खराबी दूर कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें