बिलसंडा। विद्युत उपकेंद्र में जलभराव होने से सोमवार की देर शाम से समूचे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में अंधेरा होने के साथ जनसेवा केंद्र भी ठप रहें। बारिश से बचाव की समुचित व्यवस्था न होने से विद्युत उपकेंद्र परिसर सहित फीडरों तक पानी पहुंच जाने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश से बिजली केंद्र में पानी भर गया और बिजली केंद्र में करंट दौड़ने के खतरे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आपूर्ति बंद होने से नगर एवं करब 70 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। वहीं कई गांव में खंभे भी गिरने से आपूर्ति बाधित हो रही है। पानी निकास को कर्मचारी ने मंगलवार को पंपिंग सेट का प्रयोग किया लेकिन पीछे खेतों आ रहे पानी से पंपिंग सेट भी फेल दिखी। बुधवार को दोपहर से ही जिला के कई अधिकारी बिजली घर पर डेरा डाले है लेकिन बुधवार की रात तक भी बिजली को सुचारु नहीं कर पाए। जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सही कराने का प्रयास जारी है, पानी को भी निकाला जा रहा है। पानी निकलने के बाद ही बिजली मिल सकेगी।