फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: त्योहार पर भी दिन भर रुलाती रही बिजली

Fri, 01 Sep 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में खम्भे पर बिजली ठीक करते कर्मी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन का पर्व होने के बावजूद शहर में बिजली संकट बरकरार रहा। देर रात से ही बिजली की कटौती का खेल शुरू हो गया था, जो बृहस्पतिवार को पूरे दिन चलता रहा। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


शहर में रोजाना चार से पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन विभाग कटौती रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर भी लोगों को बिजली संकट से निजात नहीं मिल सकी। दिन भर लोग गर्मी में परेशान होते रहे है। बुधवार रात मद्दे की पुलिया पर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ जाने से लगभग 80 घरों की बिजली गुल हो गई, जो बृहस्पतिवार दोपहर में सही हो सकी।
शहर के मोहल्ला तखान में पूरा दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। तो वहीं शाम को पूरे शहर की लगभग दो घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा मोहल्ला निरंजकुज कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, एकता नगर, स्टेडियम रोड, बल्लभ नगर, स्टेशन रोड, खकरा, पंजाबियान, छोटा खुदागंज, बड़ा खुदागंज, साहूकारा, बाजार आदि सभी जगहों पर घंटों बिजली की कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मद्दे की पुलिया पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था। जिससे बिजली व्यवस्था बाधित हुई। नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें