फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार घंटे गुल रही सरकारी दफ्तरों की बिजली, कामकाज प्रभावित

Wed, 14 Feb 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन फीडर पर पेड़ों की छटाई का काम किया गया। इससे क्षेत्र में आने वाले कई सरकारी कार्यालयों और मोहल्लों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। इससे कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक सप्ताह से तारों में आने वाले पेड़ की टहनियों की छटाई का काम चल रहा है। इससे रोजाना शहर के अलग-अलग मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन फीडर पर टहनियोंं की छंटाई का काम किया गया। इस फीडर में आने वाले जिला कारागार, पुलिस लाइन, विकास भवन, कलक्ट्रेट, फायर बिग्रेड, पोस्टमार्टम हाउस, निर्वाचन कार्यालय, डीएम कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, ट्रेजरी व अन्य सरकारी कार्यालयों की बिजली करीब चार घंटे गुल रही।
इसके अलावा सीएमओ आवास, बनकटी चौकी, गोदावरी स्टेट, साईंधाम कॉलोनी, नकटादना चौराहा आदि कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। आपूर्ति क सबसे ज्यादा असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पुलिस लाइन फीडर पर पेडों की टहनियों की छटाई कराई गई थी। इसके बाद जल्द ही सप्लाई बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें