पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था दिन-ब-दिन बेपटरी होती जा रही है। ऐसे में दिनभर की जा रही आघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
शहर में बिजली का संकट पिछले एक सप्ताह से है। कुछ जगह रीवैंप योजना के तहत हो रहे काम तो कुछ जगह लोकल फाॅल्ट व अन्य कारणों से बिजली कटौती की समस्या है। सोमवार को शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी में दिन भर बिजली ठप रही। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां, खकरा, अशरफ खां, आवास विकास, नई बस्ती, काला मंदिर मार्ग, दूधिया मंदिर, लेखराज चौराहा, चावला चौराहा, एकता नगर सहित करीब 30 मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या बनी रही। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने जगह-जगह हुए फाॅल्ट को सही किया। इसके बाद वहां जाकर बिजली व्यवस्था को सुचारू किया जा सका। संवाद