फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 37 हजार घरों की बिजली गुल

सार

तेज हवा के साथ बारिश होने से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया।इससे नगर और देहात के सौ से अधिक गांव के 37 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई।न मिलने पर नगर के विद्युत सब स्टेशन को देहात के सब स्टेशन से जोड़कर नगर को सप्लाई देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर। तेज हवा के साथ बारिश होने से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे नगर और देहात के सौ से अधिक गांव के 37 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। घंटों बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े सात बजे तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश में 33 हजार केवीए लाइन में दोपहर ढाई बजे फाल्ट हो गया। शाम तक बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शाम को घरों में अंधेरा छा गया। फाल्ट ढूंढने को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की मगर बारिश के चलते शाम साढ़े सात बजे तक फाल्ट नहीं मिल सका था। एसडीओ प्रवीन कन्नौजिया ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से बिजली सप्लाई ठप हुई है। फाल्ट तलाशा जा रहा है। न मिलने पर नगर के विद्युत सब स्टेशन को देहात के सब स्टेशन से जोड़कर नगर को सप्लाई देने की तैयारी की जा रही है। फाल्ट ठीक होने पर ही शेरपुर, घुंघचाई विद्युत सब स्टेेशनों को बिजली सप्लाई मिलेगी। यहां बता दें कि पूरनपुर नगर में ही 16 हजार कनेक्शन हैं। जबकि घुंघचाई क्षेत्र में नौ हजार व शेरपुर विद्युत सब स्टेशन से 12 हजार घरों में सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें