फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: कलेक्ट्रेट से जिले के 13 बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होती पोलिंग पार्टियां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 13 बूथों पर सोमवार को एमएलसी सीट के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए रविवार को कलक्ट्रेट से कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। डीएम ने सभी कर्मियों को निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कहा। सोमवार को जिले के 8955 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव सोमवार को होगा। इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया था। जिले में मतदान के लिए बनाए गए 13 बूथों पर मतदान कराने के लिए अलग-अलग विभागों के 52 कर्मियों को लगाया गया है। इसमें 13 पार्टी मतदान करवाएंगी तो दो पार्टी को रिजर्व रखा गया है। रविवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एडीएम राम सिंह गौतम की मौजूदगी में मतदान सामग्री और पेटियों के साथ पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।
इसमें एक बूथ हजारा क्षेत्र के गांव भुरजनिया में बनाया गया है। डीएम ने सभी मतदन कर्मियों को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही है।
--
ठंड के कारण दोपहर तक पहुंचे मतदान कर्मी
रविवार को कोहरे और शीतलहर के चलने का असर कलक्ट्रेट में दिखाई दिया। यहां से सुबह हर हाल में साढ़े नौ बजे तक पार्टियों को रवाना किया जाना था। ठंड के कारण लोग देरी से पहुंचे। इस कारण दोपहर तक पोलिंग पार्टी रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

--
समय से सभी पोलिंग पार्टी रवाना हो गई और अपने-अपने बूथों पर पहुंच भी गई है। दो रिजर्व पार्टी बनाई गई हैं। इसमें एक पूरनपुर तो दूसरी मुख्यालय पर रोकी गई है।
- राम सिंह गौतम, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
0000
0000
तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा जिला
पीलीभीत। एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले कोे तीन जोन आठ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक इंस्पेक्टर और बूथ पर एक दरोगा की तैनाती रहेगी। सीओ सेक्टर पुलिस अधिकारी होंगे।
चुनाव में सुरक्षा के लिए 5 सीओ, 25 निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 48 हेड कांस्टेबल और 200 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की होगी। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी और एक सीओ को मतपेटियों को सुरक्षित मतगणना स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाया गया है। पुलिस लाइन में भी रिजर्व फोर्स रखा गया है। इस तरह से 1200 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। चुनाव रविवार को एसपी अतुल शर्मा चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। बताया कि आचार संहिता का पालन करें व अनुशासन में रहकर ड्यूटी करें। बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए जिले में आठ मतदान केंद्र और 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें