फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 'होली खेलैं रघुवीरा..,' स्टेडियम में बरसे रंग, खिलाड़ियों संग बुजुर्गों ने जमकर किया डांस

Tue, 07 Mar 2023 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांधी स्टेडियम में मंगलवार सुबह जमकर होली खेली गई। होली गीतों पर युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी जमकर डांस किया। 
 
विज्ञापन
होली गीतों पर थिरके बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में होली का उल्लास छाया हुआ है। शहर के गांधी स्टेडियम में मंगलवार सुबह जमकर होली खेली गई। खिलाड़ी हो या सुबह टहलने आने वाले लोग सभी ने जमकर होली खेली। धूम धड़ाका और नाच गाना हुआ। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया।

विज्ञापन


गांधी स्टेडियम में रोजाना सुबह शाम लोग टहलने आते हैं। इन्हीं सब ने मिलकर मंगलवार को सुबह यहां होली का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में 60-70 साल के बुजुर्ग व जवान सभी शामिल हुए। रोजाना यहां टहलने आने वाले लोग पांच बजे तक इकट्ठा हो गए थे। एक घंटा टहले, व्यायाम किया। इसके बाद छह बजे से होली खेलना शुरू कर दिया। 

ढोल पर नाच गाना हुआ। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक होली खेली गई। होली पर स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। होली खेलने के बाद लोगों ने यहां चाय नाश्ता किया। होली की गुझिया व मिठाई का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें