फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
रामेश्वर दयाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया में सोमवार की रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी नवदिया निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनके पिता रामेश्वर दयाल (65) पुत्र अंगने लाल सोमवार की शाम खेत पर घास काटने गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए, तब परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की। मगर उनका कुछ पता नहीं चला।
परिजन उन्हें खोजते हुए मंगलवार को खेतीहर क्षेत्र में गए, जहां उनका शव पड़ा हुआ था। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। लग रहा है कि वृद्ध को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा और उसी से उसकी मृत्यु हो गई होगी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

इस हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र विनोद कुमार, विमलेश कुमार, पत्नी सावित्री देवी , पुत्री कुसुम कुमारी, नन्ही देवी और अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें