फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ हजार गोलियां और पहुंचीं , नहीं टूटेगी टीबी मरीजों की दवा की चेन

विज्ञापन
जिला क्षय रोग केंद्र । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर 1500 गोलियों की खेप आने के बाद सोमवार को फिर आठ हजार गोलियां विभाग को उपलब्ध करा दी गईं। इससे अब बिगड़ी टीबी (एमडीआर) के मरीजों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी। दवा का क्रम भी नहीं टूटेगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र में 215 एमडीआर श्रेणी के टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। पूर्व में अमर उजाला ने अस्पताल में दवा न होने का खुलासा किया था। खबर प्रकाशन के बाद दवाओं आपूर्ति को डिमांड भेजी गई। तीन तरह की पांच-पांच सौ गोलियों की मंजूरी मिली थी, जबकि कुल मरीजों के लिए 6500 गोलियों की जरूरत थी।
17 फरवरी के अंक में कम दवा मिलने से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। पांच-पांच सौ गोलियों की खेप पहुंचने के बाद और दवाओं के लिए इंडेंट भेजा गया। जिससे सभी मरीजों को पूरे समय के लिए दवा मिल सके। अब स्टेट काॅरपोरेशन की ओर से तीनों तरह की दवाओं में दो-दो हजार गोलियां और भेज दी गईं हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त दवा आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब दवा बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी। दवाओं की आपूर्ति से हर एक मरीज को करीब 15 दिनों की डोज मिल सकेगी। जिम्मेदारों का कहना है कि इन दवाओं के समाप्त होने से पहले ही मार्च के लिए इंडेंट लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें