फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे जिले के आठ शिक्षक

Fri, 12 Jul 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्लोबल विश्वविद्यालय सहारनपुर की ओर से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय शिक्षक सम्मेलन 2024 में बेसिक शिक्षा परिषद के आठ शिक्षकों को शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन 14 जुलाई को ग्लोबल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में पीलीभीत के पूर्व जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, पदम श्री योगगुरु डॉ. भारत भूषण, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री सेठपाल सिंह तथा काजी नदीम अख्तर, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहेंगे। इन लोगों की मौजूदगी में जिले के चयनित शिक्षक देवेंद्र कन्हैया, लाल करन, विनोद कुमार गंगवार, नीराजना शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, तानिया राना, हर्षिता कनौजिया तथा डॉ. अखिलेश कुमार शास्त्री को सम्मानित किया जाएगा।
ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह पुरस्कार चयनित शिक्षकों को उनके असाधारण कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षक समाज में छात्रों एवं शिक्षकों के उत्थान के कार्यों तथा किताबी ज्ञान के अलावा छात्रों के चहुंमुखी विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों हेतु प्रदान किया जा रहा है। चयनित शिक्षकों को बीएसए अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य, विजय वीरेंद्र सिंह, संयुक्त बार अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव संघ के अध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री प्रखर मिश्र, सुनील कुमार, हर्षित शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें