फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फौजदारी में आठ लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुई फौजदारी की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहल्ला दुबे निवासी अभिषेक को मोहल्ले के ही एक युवक ने पीट दिया। गांव गजरौला निवासी नरपत सिंह को उसके परिवार के ही एक सदस्य ने घरेलू बंटवारे को लेकर लाठी मारकर घायल कर दिया तो गांव सादियां निवासी लक्ष्मण प्रसाद को गांव के ही एक ग्रामीण ने लेनदेन के विवाद पर ईंट मारकर घायल कर दिया। गांव रंपुरा में रविवार को बच्चों के विवाद पर चले डंडों में रुखसाना बेगम, उस्नआरा बेगम और अर्शी बेगम घायल हो गईं। मोहल्ला ग्यासपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में अफजल और जीनस बेगम घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें