फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

Fri, 06 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आठ दिसंबर को होगी। यह परीक्षा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। इधर, प्रभारी डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कर परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। जवाहर नवोदय चयन परीक्षा को लेकर जिले के सभी सात ब्लाकों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मरौरी ब्लाक के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, ललौरीखेेड़ा के लिए सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत, बरखेड़ा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा, पूरनपुर के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर, अमरिया के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया व द ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया, बीसलपुर के लिए एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर तथा बिलसंडा ब्लाक के लिए गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी परीक्षा केेंद्रों पर 5618 बच्चे परीक्षा देंगे। इधर, डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी डीआईओएस श्यामा कुमार की अध्यक्षता में चयन परीक्षा को बैठक हुई। इसमें प्रभारी डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस अवस्थी, एसपी गंगवार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार राय, आलोक कुमार आदि केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें