फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोशाला में 20 दिन में भूख और बीमारी से मर गए आठ गोवंशीय पशु, कई बीमार

Wed, 09 Aug 2023 01:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मौजा परशुरामपुर में टाइगर रिजर्व के जंगल से सटी तीन हेक्टेयर भूमि पर गोआश्रय स्थल बनाया गया है। इसकी क्षमता 60 पशुओं की है। 15 जुलाई तक यहां 70 गोवंशीय पशु थे, लेकिन अब यहां 62 ही बचे हैं। आठ की मौत हो चुकी गई।
विज्ञापन
हरा चारा और चोकर न मिलने से बीमार हुई गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने गोवंश को पकड़वा कर गोआश्रय स्थलों में जरूर भेज दिया, लेकिन उनकी देखभाल करना भूल गए। हाल यह है कि पशुओं को न चारा मिल रहा है और न इलाज। नाद में सूखा भूसा डाल दिया जाता है, जो गोवंश के हलक से नीचे नहीं उतरता।

विज्ञापन


हालत यह है कि गोवंशीय पशु हड्डियों के ढांचे भर रह गए हैं और एक-एक कर दम तोड़ रहे हैं। 20 दिन में परशुरामपुर गोआश्रय स्थल में आठ गोवंशीय पशु मर चुके हैं, जबकि तीन अंतिम सांसें गिन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र की माधोटांडा ग्राम पंचायत के मौजा परशुरामपुर में टाइगर रिजर्व के जंगल से सटी तीन हेक्टेयर भूमि पर गोआश्रय स्थल बनाया गया है। इसकी क्षमता 60 पशुओं की है। 15 जुलाई तक यहां 70 गोवंशीय पशु थे, लेकिन अब यहां 62 ही बचे हैं। आठ की मौत हो चुकी गई।

Trending Videos

20 दिन में आठ मरे 

गोआश्रय स्थल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 15 से 31 जुलाई के बीच छह गोवंशीय पशुओं की मौत हुई थी। अगस्त माह के पहले सप्ताह में दो पशु मर गए। तीन पशुओं की हालत बेहद दयनीय है। पशुओं की मौत की वजह उन्हें भरपेट चारा न मिलना बताई जा रही है। 

चारे के नाम पर आश्रय स्थल में बनी दो नादों में सिर्फ सूखा भूसा डाल दिया जाता है। चोकर और हरे चारे की कोई व्यवस्था ही नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो सूखा भूसा पशु नहीं खाते हैं। यही कारण है कि दिन ब दिन पशु कमजोर होकर मरणासन्न अवस्था में पहुंच रहे हैं। भूख व बीमारी के कारण उनकी मौत हो रही है।

परिसर के बाहर गड्ढे खोदकर दबाए पशुओं के शव

गोआश्रय स्थल में पशुओं को जिंदा रहते हुए भी संरक्षण नहीं मिल पा रहा, मरने के बाद उन्हें दफनाया जरूर जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पशुओं के शव दफनाने के लिए आश्रय स्थल में ही छह गड्ढे खोदे गए हैं। इसके लिए दो कर्मचारी लगाए गए। शव दफनाने के बाद गड्ढे के ऊपर गोबर डाल दिया गया है, ताकि किसी को पता न चल सके।

अधिकारियों के आते ही चकाचक हो जाता है गोआश्रय स्थल

वर्तमान में गोआश्रय स्थल में भूसे को छोड़कर अन्य कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन जब एसडीएम से लेकर अन्य कोई अफसर निरीक्षण के लिए पहुंचता है तो चारे से लेकर इलाज तक की सारी व्यवस्थाएं चकाचक हो जाती है। हरा चारा ही नहीं, चोकर भी उपलब्ध रहता है। दरअसल आश्रय स्थल के केयर टेकरों को अधिकारियों के आने की सूचना पहले ही मिल जाती है। अफसर भी निरीक्षण के नाम पर औपचारिकता निभाकर लौट जाते हैं।

तीन दिन पहले बीमार गाय को नोचते रहे कुत्ते

तीन दिन पहले गोआश्रय स्थल में एक एक बीमार अशक्त गाय को कुत्तों ने नोचकर जख्मी कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने टीम भेजकर गाय का इलाज कराया, लेकिन रविवार शाम को गाय ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले की तहसीलदार जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोले प्रधान- बीमार हालत में ही पहुंचते हैं पशु

माधोटांडा के प्रधान नईम अली ने बताया कि गोआश्रय स्थल में अधिकांश पशु बीमार हालत में ही पहुंचते हैं। इलाज कराने के बाद भी उनकी मौत हो जाती है। रखरखाव से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। पशुओं को चोकर, हरा चारा नियमित दिया जा रहा है।

सीडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोआश्रय स्थल में पशुओं के खाने पीने के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। गोआश्रय स्थल में 20 दिन में आठ पशुओं के मरने की कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें